जनपद पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 पुलिसकर्मियों के तबादले
ललितपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने 20 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में 15 उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और चार आरक्षी शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद कुमार को चौकी प्रभारी धौर्रा, रोहित सिंह को चौकी प्रभारी कचनौंदा, गुलाम फरीद को चौकी प्रभारी खितवांस, तरुण सिंह भदौरिया को चौकी प्रभारी चिकलौआ, विकास कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा तालबेहट, राजेश नागर को चौकी प्रभारी नत्थीखेड़ा, संजीव धामा को चौकी प्रभारी कैलगुआं, कुलदीप राणा को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, ललित उज्जवल को चौकी प्रभारी मंडी, योगेश यादव को थाना जाखलौन, रामकृपाल को चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी, मनोज खान को प्रभारी यक्ष ऐप, अजहर ईशरत को साइबर क्राइम थाना, मानवेन्द्र सिंह परमार को चौकी प्रभारी दैलवारा और शिवजीत सिंह को चौकी प्रभारी तेरई फाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं मुख्य आरक्षी कृष्णकांत को हेड मुख्य आरक्षी साइबर थाना, आरक्षी पुष्पेन्द्र भदौरिया को थाना बार, विक्रम यादव को थाना जखौरा, शमशाद खान को साइबर थाना और शिवा मौर्या को डीसीआरबी में तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह फेरबदल जनपद में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।




