उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जनपद पुलिस में तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

 

 

ललितपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार क्षेत्राधिकारी अजय कुमार को क्षेत्राधिकारी पाली से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी सदर बनाया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को क्षेत्राधिकारी मड़ावरा से क्षेत्राधिकारी पाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार अग्रहरि को क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के पद पर तैनात किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनपद में बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!