उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी का घंटाघर पर प्रदर्शन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ललितपुर के घंटाघर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
घंटाघर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



