उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
स्कॉट ड्यूटी के दौरान ट्रेन से गिरकर जीआरपी हेड कांस्टेबल की मौत
ललितपुर। झांसी जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक प्रताप (37) की बुधवार सुबह ललितपुर रेलवे स्टेशन पर स्कॉट ड्यूटी के दौरान ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह रेलगाड़ी संख्या 11058 मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम सुखीपुर निवासी दीपक प्रताप ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से जीआरपी एवं रेलवे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।




