उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जज ने किया जेल का औचक निरीक्षण

 

जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार, देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान पुरुष बंदी बैरक में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान कुछ महिला बंदियों द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता की मांग की गई, जिस पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

• किशोर बैरक: बैरक में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन कर किशोरों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया।

इस दौरान प्रशांत उपाध्याय प्रभारी अधीक्षक, जिला कारागार, राजीव कुमार उपकारापाल, जितेन्द्र लिदौरिया जेल चिकित्सक, भूपेन्द्र सिंह फार्मासिस्ट तथा न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, अरविन्द व अनिल गनर उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!