उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर के जुगपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्याः परिजनों ने कहा- पत्नी के मायके जाने के बाद से था परेशान ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा में बुधवार शाम एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




