उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

“शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, कम्पनी बाग में गूंजे अधिकारों के नारे”

 

 

जनपद ललितपुर के कम्पनी बाग में आज छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की तथा कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र हितैषी बनाया जाए तथा युवाओं की आवाज को अनदेखा न किया जाए प्रदर्शन को देखते हुए कम्पनी बाग और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मौके पर सीओ सदर, शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!