उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पांच साल की बच्ची को सांप ने डसा, परिजनो ने सांप को पकड़कर बोरी में किया बंद
ललितपुर । जिले के ग्राम बार में शुक्रवार को शाम 7 बजे घर के आँगन में बैठी 5 साल की किशोरी को पैर में सांप ने डस लिया। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई , परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले गए , जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । इस दौरान परिजनों ने सांप को पकड़ लिया और बोरी में बंद कर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां परिजनों ने सांप को ट्रामा सेंटर के परिसर में छोड़ दिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मचा गया । फिरहाल किशोरी का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।



