उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में बेटे के पिछले 20 दिनों से लापता होने पर बुजुर्ग विधवा माँ ने एसपी से लगाई गुहार
ललितपुर में 49 वर्षीय व्यक्ति पिछले 20 दिनों से लापता, बुजुर्ग विधवा माँ ने एसपी से लगाई गुहार।
बंशीपुरा निवासी राधा बाई ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
पीड़ित माँ का आरोप: बेटा दिनेश कुमार रजक बिना बताए कहीं चला गया था, जिसकी तलाश में वह भटक रही हैं।
पत्र में संदेह: मुन्नी सहरिया नामक महिला और उसके बच्चों को दिनेश के बारे में पूरी जानकारी है, जो सागर (मप्र) के मकरोनिया चौराहे पर छोड़ने की बात कह रहे हैं।
आरोप है कि कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।



