उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर: आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पेपर लीक को “देशद्रोह” घोषित करने की मांग

 

 

उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

*ललितपुर।* देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर पेपर लीक को देशद्रोह घोषित करने और जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

 

जिलाध्यक्ष रमाकान्त चौधरी बरखरिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि प्रतिवर्ष लाखों छात्र-छात्राएं अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपनी गाढ़ी कमाई बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है।

 

*”राष्ट्र के भविष्य पर कुठाराघात”*

ज्ञापन में कहा गया है कि देशव्यापी पेपर लीक माफिया हमारी शिक्षा प्रणाली पर सीधा प्रहार है, जो युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। पार्टी ने इसे केवल एक समस्या न मानकर “राष्ट्र की अंतरात्मा की पुकार” बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

इस दौरान बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!