उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : खैर की अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, वाहन सहित लकड़ी सीज

 

 

रात में हुई कार्रवाई से अवैध कटान और लकड़ी परिवहन से जुड़े

लोगों में हड़कंप,पूर्व में भी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़े जाने की चर्चा

 

ललितपुर। जनपद के मड़ावरा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से काटी गई बहुमूल्य खैर की लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से जंगलों में अवैध कटान करने वाले लोगों और लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने जब्त वाहन और लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!