उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मंगलवार की देर रात बदमाशो ने किया लूट का प्रयास, डायल 112 ने मौके से आधा दर्जन को दबोचा, अन्य बदमाश फरार

 

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास दूध देकर वापिस लौट रहे पिकप चालक व सहयोगी से लूट की घटना नाकाम , पिकअप चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए 112 डायल कर बुलाई पुलिस पर भी अपराधियों ने किया पथराव , घेराबंदी कर पुलिस ने लगभग आधा दर्जन बदमाशो को दबोचा लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना जाखलौन के ग्राम ऐरा निवासी कुछ युवक ग्राम बिरधा से दूध देकर वापिस अपने गांव लौट रहे थे कि इसी दौरान जाखलौन अंडर ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश हाथों में रोड, लाठी व पत्थर लेकर पहले से घात लगाये बैठे हुए थे, जैसे ही पिकअप ब्रिज के पास पहुंची तो बदमाशो ने हमला बोल दिया, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आधा दर्जन बदमाशो को धर दबोचा, वहीं अन्य साथी भाग निकले। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!