उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जीरोन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका ने कपड़े न धोने पर छात्रा से की मारपीट, छात्रा हुई बेहोश

विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम जीरोन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका पर स्कूली बच्चों के शोषण करने के लगे गंभीर आरोप,

बच्चों ने बताया विरोध करने पर बेरहमी से करती है मारपीट

 

स्कूली बच्चों एवं परिजनों का आरोप है कि थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीरोन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका अपने स्वयं के छोटे बच्चों को साथ लेकर विद्यालय आती है। उक्त मामले में स्कूली बच्चों ने आरोप लगाते हुए बताया कि, शिक्षिका अपने स्वयं के बच्चे के मल मूत्र के गंदे कपड़े स्कूली छात्र-छात्राओं से धुलवाती है। व विरोध करने पर मारपीट करती है। गुरुवार को एक छात्रा के साथ उक्त शिक्षिका द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई थी। जिसके चलते वह बेहोश हो गई थी। परिजनों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से जाखलौन पुलिस को दी गई थी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए वीडियो बनाकर शिकायती पत्र के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!