उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

आरक्षण लागू करो वरना कुर्सी खाली करो – निषाद पार्टी का ज्ञापन

ललितपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया चेतावनी भरा ज्ञापन

निषाद पार्टी कार्यालय पर निषादों के राजा गोहराज महाराज की आरती के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ललितपुर में

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के आह्वान पर शुक्रवार को ललितपुर में आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ।

जिला अध्यक्ष महेश रायकवार की अध्यक्षता में जिले भर से सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग ज्ञापन देने पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर एससी-एसटी में निषाद समाज को आरक्षण लागू करने की मांग की।

इस दौरान “आरक्षण लागू करो वरना कुर्सी खाली करो” के नारे भी गूंजा

निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले की रायकवार समाज के

जिला अध्यक्ष महेश रायकवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आरक्षण की मांग उठ रही है। निषाद समाज अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता राज्य मंत्री एवं सदर विधायक आवास पर नहीं मिले आवास पर जबकि दो दिन पूर्व किया था सूचित जिला अध्यक्ष महेश रायकवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला पहले सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे वहां पर विधायक प्रतिनिधि ने ज्ञापन दिया नहीं मिले सदर विधायक ।उसके बाद कड़ी धूप में सैकड़ों महिला पुरुष पैदल राज्य मंत्री

मनोहर लाल पंथ के आवास पहुंचे परंतु वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी , नाराज कार्यकर्ताओं ने जम कर नारे बाजी की , मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में रवेंद्र परमार ने ज्ञापन लिया और और आश्वाशन दिया कि सदन में मंत्री मछुआ आरक्षण की बात जरूर उठाएंगे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!