उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शराब के नशे में राजा मर्दन सिंह के ऐतिहासिक घोड़े पर चढ़ा युवक, तालबेहट में हाई-वोल्टेज ड्रामा
स्मारक परिसर में मची अफरा-तफरी; घोड़े पर बैठकर खिंचवाई सेल्फी, पुलिस पकड़कर कोतवाली लाई
तालबेहट (ललितपुर), पीतांबरा टुडे संवाददाता। तालबेहट में शनिवार शाम उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शराब के नशे में धुत युवक ने राजा मर्दन सिंह के ऐतिहासिक स्मारक परिसर में स्थापित घोड़े की प्रतिमा पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रतिमा पर सवार होकर उसने लोगों के सामने फोटो और सेल्फी भी खिंचवाई, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




