उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
NH-44 मसोरा बैरियल के पास देर रात बड़ा हादसा
NH-44 स्थित मसोरा बैरियल के पास बीती रात करीब 2:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक ने कथित रूप से नशे की हालत में ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक एक साथ भूपेंद्र राजा ढाबा तथा वीर सिंह ढाबा में घुस गया।
हादसे के समय दोनों ढाबों पर कर्मचारी सो रहे थे, लेकिन सौभाग्य से सभी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ढाबे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।




