उत्तर प्रदेश
शिव नगर में चोरों ने घर में धावा बोला, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार
शिव नगर। बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए संदूक में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी परिवार को सुबह नींद खुलने के बाद हुई। संदूक खुला और घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।




