उत्तर प्रदेश
खौखरा के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, झांसी रेफर
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम खौखरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक चंदन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।




