उत्तर प्रदेश
नेहरू नगर में निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस
नेहरू नगर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस के दौरान लोग नात-ए-पाक पढ़ते हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं का संदेश देते हुए आगे बढ़े।
जुलूस के मार्ग को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया था। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
आयोजकों ने लोगों से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




