उत्तर प्रदेश

बारिश में सरकारी कार्यालयों में लटके ताले, पौने ग्यारह बजे तक बंद मिला जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय

ललितपुर। बारिश के बीच गुरुवार को सरकारी कार्यालयों में समय से कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो गए। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सुबह पौने ग्यारह बजे तक ताला लटका नजर आया। कार्यालय बंद होने से काम के सिलसिले में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शासन की ओर से सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। इसके बावजूद कार्यालय खुलने में देरी की स्थिति सामने आने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!