उत्तर प्रदेश
अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा
जिला अधिकारी ललितपुर के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में में आज दिनांक 27.08.26 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 ललितपुर द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत शहर एवं आस-पास के विभिन्न स्थानों पर कबूतरा जनजाति द्वारा बेचे जा रहे शराब के अड्डों पर एवं शहर में अम्ब्रोसिया कॉलोनी के पास बिजली पॉवर हाउस के पास अवैध कच्ची शराब बेच रही 01 महिला जिसका नाम ऊषा पत्नी नंदकिशोर कबूतरा निवासी ग्राम मऊ माफ़ी को दबिश देकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।




