उत्तर प्रदेश
ट्रैक्टर-ट्रक भिड़े, टला बड़ा हादसा
कचनौंदा के पास हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; सवार सुरक्षित
ललितपुर। केलागुआ रोड पर कचनौंदा के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बच गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।




