उत्तर प्रदेश
सीएचसी बार में पैथोलॉजी जांच के नाम पर खेला होने के आरोप, डॉक्टरों के समय पर न आने से मरीज परेशान
ललितपुर। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों और स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं और मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें विभिन्न जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का रुख करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।




