उत्तर प्रदेश
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1,200 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




