उत्तर प्रदेश
सर्पदंश से युवक की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधा बम्हौरी में खेत पर काम कर रहे एक युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए। झाड़-फूंक के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।




