उत्तर प्रदेश

चलती ट्रेन में सो रहे यात्री के दो मोबाइल चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा

 

सीतापुर एक्सप्रेस में लखनऊ से मुंबई जा रहा था यात्री

करीब 30 हजार रुपये के मोबाइल लेकर चंपत हुआ अज्ञात चोर

ललितपुर। ट्रेनों में यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच सीतापुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के सोने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने सीट पर रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरी गए दोनों मोबाइलों की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। तहरीर पर जीआरपी थाना ललितपुर ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई के मलाड वेस्ट निवासी मनीष कामदार पुत्र किरीट कामदार 04 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 12108 सीतापुर एक्सप्रेस से लखनऊ से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। उनका कोच एस-03 और सीट नंबर 29 था। यात्रा के दौरान रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद मनीष ने अपने दोनों मोबाइल फोन सीट पर रखे और सो गए। सुबह नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि सीट पर रखे दोनों मोबाइल गायब थे। उन्होंने ट्रेन में आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोबाइलों का कोई पता नहीं चला। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। चोरी हुए मोबाइलों में एक सफेद रंग का मोटोरोला मोबाइल, जिसमें वीआई कंपनी का सिम लगा था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है। दूसरा काले रंग का एमआई मोबाइल था, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। दोनों मोबाइलों में वीआई के सिम कार्ड लगे हुए थे। इस प्रकार अज्ञात चोर करीब 30 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में यात्री मनीष कामदार की मौखिक एवं लिखित तहरीर के आधार पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!