उत्तर प्रदेश
बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, 84 हजार रुपये बरामद
ललितपुर। जखौरा थाना पुलिस ने राजघाट तिराहे के पास चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस आतिशबाजी बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन में रखे तीन कार्टून और दो बोरियों में भरे पटाखे व बिक्री के 84 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपित सत्यम जैन और अरविंद जैन निवासी नई बस्ती गांधीनगर, ललितपुर हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।




