उत्तर प्रदेश
ललितपुर में दो बाइकों की टक्कर में चार घायल
भाई दूज पर मड़ावरा आए पति-पत्नी और बच्चे लौटते समय हादसे का शिकार हुए ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र में ग्राम साढूमल के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।




