उत्तर प्रदेश
सड़क पर थूकना युवक को पड़ा भारी! महिला का फूटा गुस्सा, चप्पलों और लातों से कर दी जमकर धुनाई
ललितपुर में बाइक चलाते समय सड़क पर थूकना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की इस हरकत से नाराज महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद महिला ने युवक की चप्पलों और लातों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।




