उत्तर प्रदेश
रबी सीजन में बिजली का लोड बढ़ा, 40 दिन में फुंके 309 ट्रांसफार्मर
ललितपुर में नलकूपों से सिंचाई शुरू होते ही बिजली व्यवस्था पर लोड बढ़ गया। अक्टूबर से नवंबर के शुरुआती 10 दिनों तक जिले में 309 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इनमें 25 केवीए क्षमता के सर्वाधिक 245 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि विद्युत स्टोर में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में किसानों को सिंचाई और नए कनेक्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।




