उत्तर प्रदेश

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की प्रक्रिया, जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और आमजन से मांगा सहयोग

 

 

 

 

ललितपुर में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का शुभारंभ 16 नवंबर से होने जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

 

📌 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन स्व-गणना।

 

📌 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर मोबाइल या कंप्यूटर से भर सकेंगे परिवार का विवरण।

 

📌 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे जनगणना।

 

📌 ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद मिलने वाली SE ID प्रगणक को देना अनिवार्य होगा।

 

📌 सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक जागरूकता फैलाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!