उत्तर प्रदेश
बानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बानपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रमोद (25 वर्ष) निवासी दिदौरा, बब्लू (50 वर्ष) निवासी पाह और मनोहर (52 वर्ष) निवासी उदयपुरा शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 14 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली टीम: थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह थाना बानपुर पुलिस टीम के साथ।




