उत्तर प्रदेश
बाल दिवस पर वामा खेलोत्सव के विजेता बच्चों को किया सम्मानित
एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने आठ विजेता प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र, खेल प्रतिभा निखारने के लिए किया प्रोत्साहित
ललितपुर। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से प्रथम वामा खेलोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस परिवार के उन बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगस्त माह में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।




