उत्तर प्रदेश
आधुनिक मशीन से होगी सुम्मेरा तालाब की सफाई, जलकुंभी से मिलेगी मुक्ति
छठ पूजा से पहले नगर पालिका ने तेज की तैयारियां, पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने किया निरीक्षण
ललितपुर। ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका ने आधुनिक सफाई मशीन से अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को मशीन के जरिए तालाब के घाटों और पानी में फैली जलकुंभी की सफाई की गई।
पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने अधिकारियों के साथ तालाब पहुंचकर सफाई एवं छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।




