स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस, डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
ललितपुर। 14 नवंबर को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर शुगर की जांच कराने की अपील की।
कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मधुमेह के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उचित उपचार की जानकारी दी। साथ ही बताया कि जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेन्द्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुरेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ. राजेश कुमार आर्य, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. अम्बिका दुबे, डॉ. विनय सोनी सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
अपील: डायबिटीज से बचाव के लिए नियमित जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।




