गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो सगे भाइयों को पूराकलां पुलिस ने किया गिरफ्तार
ललितपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूराकलां पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना पूराकलां पुलिस ने मु0अ0सं0 159/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त जजपाल सिंह (38 वर्ष) एवं बलबीर सिंह (28 वर्ष), पुत्रगण स्वर्गीय जगभान सिंह, निवासी ग्राम बलरगुवां, थाना पूराकलां, जनपद ललितपुर को 15 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




