उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

वृद्धाश्रम का एडीजे/सचिव ने किया निरीक्षण मेडीकल कैम्प लगाने व अलाव जलवाने की उठायी मांग

ललितपुर। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार पाराशर के निर्देशानुसार एडीजे/सचिव यशवन्त कुमार सरोज ने पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्वाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। एडीजे/सचिव यशवन्त कुमार सरोज ने वृद्ध पुरूष व महिला कक्षों, भोजन-शाला का निरीक्षण किया। वृद्धजनों से वार्तालाप किया गया तथा उनसे किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत के बारे में पूंछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ वृद्धजनों ने स्वास्थ्य हेतु मेडीकल कैम्प की मांग की जिससे सभी वृद्धजनों का मेडीकल चेक अप हो सकें। उक्त के संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी को अन्दर सप्ताह मेडीकल कैम्प आयोजित कराने हेतु पत्राचार किया गया तथा कुछ वृद्धजनों ने अलाव की मांग की गयी। प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि अलाव हेतु नगर पालिका से पत्राचार किया गया। जल्द ही लकडिय़ां उपलब्ध हो जायेगी। भोजनशाला में साफ-सफाई पायी गयी तथा मीनू के अनुसार राजमा की सब्जी चावल रोटी की परोसी गयी। पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्वाश्रम की विजिट के दौरान केयरटेकर/प्रबन्धक मनीष पाठक, सेवादार स्नेहलता निगम, रूपेश, अजय बहादुर, ज्योति, शमा बानो नर्स, उर्मिला सहायक रसोईया, सुनीता रसोईया एवं न्यायालय से रोहित राठौर, विकास कुशवाहा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *