पत्नी की प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने गटका जहर, हालत गंभीर
सास ने बहु पर लगाया पुत्र को प्रताडि़त करने के आरोप
पीडित की मां ने एसपी से शिकायत, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की उठाई मांग
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर अपनी बहु पर पुत्र को मानसिक प्रताडऩा और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए है। पीडि़ता का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके पुत्र पर तीन झूठे मामले दर्ज करवा दिए।
पुलिस अधीक्षक को सौंपे प्रार्थना पत्र में पीडिता कुसुम पत्नी सीताराम ने बताया है कि मेरा पुत्र आजाद मोहल्ला नेहरूनगर में रहता है। उसकी बहु उसके पुत्र को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। इतना ही नहीं बहु की मां ने उसके मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जब वह मुकदमे के दिन 29 जनवरी को कोर्ट में मिली तो उन लोगों ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौज की। साथ ही झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। कुसुम ने अपनी बहु पर आरोप लगाया है कि वह हर महिने मेन्टेनेंस के नाम पर पांच हजार रूपए की मांग करती है। इतना ही नहीं बहु ने कहा कि पैसे हों तो दो अन्यथा जहर खाकर मर जाओ, इससे तंग आकर पुत्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताडऩा से आहत होकर युवक ने 31 जनवरी की रात लगभग 9 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीडि़त की मां ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




