उत्तर प्रदेश

घर की अटाई में फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय छात्रा का शव, कारण अज्ञात

 

 

ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र के ग्राम करमरा में मंगलवार सुबह 17 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा रितु का शव घर की अटाई में म्यारी पर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता ने शव देखा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतका के ताऊ चंद्रभान सिंह ने बताया कि रितु दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ी थी। सोमवार रात वह माता-पिता के साथ सोई थी। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे उसके पिता घर लौटे तो शव फंदे पर लटका मिला। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!