बस स्टैंड के पास जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 7,870 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद
➡️ कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे छह लोगों को मौके से पकड़ा।
➡️ पुलिस ने फड़ से 5,600 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी से 2,270 रुपये किए बरामद।
➡️ मौके से ताश के 52 पत्ते भी बरामद।
➡️ गिरफ्तार आरोपियों में बब्लू, इरशाद, इस्लाम, यूनुस, जाकिर और मंजूर हुसैन शामिल।
➡️ चौकी प्रभारी सिविल लाइन कुलदीप राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई।
➡️ सभी छह आरोपियों को धारा 13 जी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के सामने वाली गली से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई थी। मौके से कुल 7,870 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
फोटो: फाइल फोटो से




