जुआ खेलते आठ गिरफ्तार, 9040 रुपये और ताश के पत्ते बरामद
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9040 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर भारत विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री के पीछे नाले के पास छापा मारकर आठ लोगों को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से फड़ पर लगे 8150 रुपये और जामा तलाशी में 890 रुपये बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपितों में ग्राम महरौनीखुर्द निवासी दीपक पुत्र मक्खन लाल, रंजीत पुत्र प्रीतम, दीपक पुत्र प्रकाश, अतेन्द्र पुत्र सुरेश, लोकेश पुत्र सुरेश, मुलायम पुत्र हुकुम सिंह, जितेन्द्र पुत्र गनू और मनोज पुत्र प्रीतम शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।




