उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
यूपी-एमपी बॉर्डर पर मिट्टी धंसने से खाई में गिरी स्कार्पियो, बाल-बाल बचे सवार
बार। थाना बार अंतर्गत रमपुरा-कठवर में यूपी-एमपी बॉर्डर पर मंगलवार शाम को एक स्कार्पियो गाड़ी पलटकर खाई में गिर गई गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
कठवर गांव के निकट बार की ओर आ रही मध्यप्रदेश के हनुपुरा निवासी रूप सिंह की स्कार्पियो गाड़ी यूपी-एमपी बॉर्डर पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार के निकट बारिश के कारण गीली हुई मिट्टी के धंसने व फिसलन से पलटकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। हालांकि स्वागत द्वार के निर्माण के लगे काम के चलते गाड़ी की गति कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से बच गया।




