उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

वर्षों पुरानी जर्जर हालत में पानी की टंकी पर चला बुलडोजर

 

तालबेहट क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुनगी में वर्षों पुरानी जर्जर पानी की टंकी को बुधवार सुबह प्रशासन के आदेश पर गिरा दिया गया। यह टंकी लंबे समय से अनुपयोगी थी और उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था।

 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगत यादव सहित स्थानीय ग्रामीण लगातार इस टंकी को गिराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण कुन्नू यादव ने बताया कि टंकी बहुत पुरानी होने के कारण उसकी दीवारें कमजोर पड़ गई थीं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल था।

 

बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में इस क्षतिग्रस्त टंकी को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त किया गया। टंकी गिराए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

 

क्षेत्र में वर्षों पुरानी जर्जर पानी की टंकियों से संभावित खतरे को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए पहले धनगोल की टंकी और अब चुनगी की टंकी को भी गिरवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!