उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शराब की दुकान में तोड़फोड़ में तीन महिलाएं गिरफ्तार
वीडियो फुटेज देखकर आरोपियों को चिह्नित कर रही पुलिस
ललितपुर। ग्राम खितवांस में देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ करने और शराब की पेटियों को सड़क पर फेंककर नष्ट करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस अब तक 13
आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस की टीमें वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। कोतवाली
महरौनी के ग्राम खितवांस में तीन फरवरी को सरकारी ठेका देसी शराब व अंग्रेजी-बीयर कंपोजिट शराब की दुकान पर गांव की सौ से अधिक महिला व पुरुषों ने एक साथ धावा बोल दिया था। दुकानों में तोड़फोड़ कर यहां रखी शराब की पेटियों को उठाकर सड़क पर फेंककर नष्ट कर दिया था।




