उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नहर में पलटा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

 

 

ललितपुर।

जनपद की तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर पर कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में जा गिरा। प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने ऐसे मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!