उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मिर्चवारा के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर ड्राइवर बाल बाल बचा
ललितपुर। ललितपुर से महरौनी सड़क पर स्थित गांव मिर्चवारा के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ललितपुर मंडी से लौट रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे आगे जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की जान बच गई।
हादसे के समय ट्रैक्टर पर अधिक लोग सवार नहीं थे, इसी कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ग्राम पटसेमरा का है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।



