उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

 

ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिंदवाहा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारण के चलते आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिंदवाहा निवासी 45 वर्षीय हरप्रसाद उर्फ लखन पुत्र घनश्याम अहिरवार गुरुवार की रात खेत पर मटर की फसल देखने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार सुबह मुगयना तिराहा के पास उसके खेत से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक पिता ने बताया कि वह पांच भाई एक बहन में सबसे बड़ा था और उसके दो पुत्र हैं। वह खेती किसानी व मजदूरी का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!