उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पुलिस अधीक्षक ने थाना तालबेहट का किया आकस्मिक निरीक्षण

 

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने शनिवार को थाना तालबेहट का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, मेस सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने थाना कार्यालय में साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं अद्यतन स्थिति की जांच की गई। कार्यालय की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई तथा अभिलेख व्यवस्थित व अद्यावधिक मिले। थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आगंतुकों एवं पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। परिसर को स्वच्छ, हरित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। रजिस्टरों के रखरखाव और शिकायत निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं पार्कों में जाकर महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों की जांच कर उनके समुचित रखरखाव व नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध से पीडि़तों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बैंक खातों को डेबिट फ्रीज कराने, संबंधित बैंकों व वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की राशि वापस दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, एमएचए द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल, समन्वय पोर्टल, एनसीसीआरपी व सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं आवेदकों से शत-प्रतिशत फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित, एनबीडब्ल्यू, कुर्की एवं वारंट से संबंधित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी/तामीला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन क्लीन के तहत माल निस्तारण (वाहन) संबंधी कार्यवाही माननीय उच्चतम न्यायालय एवं डीजीपी परिपत्र के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध व नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पूर्व अभियोगों में की गई वैधानिक कार्यवाहियों की समीक्षा कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!