कांग्रेसियों ने घंटाघर पर किया प्रदर्शन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के उ.प्र.प्रभारी/राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे के आदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक के नेतृत्व में जिला कोऑर्डीनेटर जसपाल सिंह बंटी ने घण्टाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि केन्द्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का लगातार प्रयास कर रही है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी है, इसके बजट में कटौती और नियमों में बदलाव जनविरोधी कदम है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी। वहीं मनरेगा जिला प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से करोड़ों मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार मिलता है, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की मजबूती और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। मनरेगा मे 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार देगी जबकि अभी 90 प्रतिशत देती है और 40 प्रतिशत राज्य सरकार देगी जबकि अभी मात्र 10 प्रतिशत देती है। इससे राज्यों को मनरेगा कार्य कराने मे रूचि नहीं रहेगी। क्योंकि उसे ज्यादा धन खर्च करना पड़ेगा, जिससे यह संकट मजदूरों पर आ जायेगा कि उन्हें गांव मे काम नहीं मिलेगा। इसलिए हम सभी कांग्रेस जन मांग करते है कि मनरेगा के अधिकार पहले कि तरह रखना सुनिनिचित किया जाये। धरना प्रदर्शन के अंत में सरकार से मनरेगा को पूरी तरह लागू करने, बजट बढ़ाने और मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान की मांग की गई। धरना स्थल पर जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, हरिबाबू शर्मा, रफीक अली, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी हीरालाल सेन, रामदास गोना, गुलाब, सुरेश पचौरी, दिनेश रजक, महेश चन्द, असलम खान, अमित बुंदेला, शिशुपाल, आजाद आदि उपस्थित रहे।




