आपसी विवाद के दौरान पड़ोसी ने युवक का काटा कान, खून से लथपथ युवक कान लेकर पहुंचा अस्पताल
ग्राम सेमरखेड़ा निवासी परशुराम (26) पुत्र जोधन सिंह लोधी के अनुसार, शनिवार की शाम उसका छोटा भाई रोहित पड़ोसी के खेत पर गया। जहां दो लोग चने का होरा (भुने चना) खा रहे थे। इसी दौरान चना खाने को लेकर उन लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है इसके बाद दोनों युवक शराब के नशे में उसके घर आए और उसके भाई रोहित से मारपीट करने लगे। जब परशुराम ने उसे बचाना चाहा तो एक आरोपी ने उसके ऊपर हमला कर दिया और मुंह सीधा उसके कान पर मारा जब तक नहीं छोड़ा तब तक कान का कुछ हिस्सा उसके धड़ से अलग नहीं हो गया। घटना के बाद युवक का कान खून से लथपथ हो गया। L
इसके बाद पीड़ित आरोपियों की शिकायत लेकर गिरार थाने पहुंचा। जहां से पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां घायल परशुराम कान के टुकड़े को लेकर पहुंचा। वह डॉक्टरों से कहता था कि मेरा कान जोड़ दो। लेकिन, कटा हुआ कान जुड़ नहीं सका। परशुराम दो भाइयों में बड़ा है, जो खेती किसानी का काम करता है।




